न्याय पंचायत स्तर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहत् पशु आरोग्य शिविरों/मेलों के आयोजन हेतु 406.745 लाख की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहत् पशु आरोग्य शिविरों/मेलों के आयोजन के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 406.745 लाख (रूपये चार करोड़ छः लाख चौहत्तर हजार पॉच सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों/मेलों के लिए किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य मेला/शिविर में पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, कृमनाशक दवा पान, लघु शल्य चिकित्सा के साथ-साथ अनुवर्रता से ग्रसित दुधारू पशुओं की पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराकर उन्हें पुनः दुग्ध उत्पादन के लिए सक्षम बनाना, कृषकों को उन्नत पशुपालन के लिए जागरूक करना और पशुपालकों को पशुधन बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित कराना है।

 

इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग उ0प्र0 लखनऊ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाईन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाये।

 

स्वीकृत की जा रही धनराशि का आवंटन/हस्तान्तरण संबंधित जनपदों को नियमानुसार उनके द्वारा प्राप्त मांग के अनुरूप सुसंगत दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा तथा समय-समय पर प्रगति से शासन को भी अवगत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage