‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ के अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और प्रभात फेरी का आयोजन

इंटीग्रल एंड इनोवेटिव सस्टेनेबल एजुकेशन कॉलेज, कल्याणपुर लखनऊ  में ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ के अन्तर्गत कल 07 जून को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और 8 जून को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.

 

इसी क्रम में दिनांक 09/06/2022 को डी.सी.पी. सुभाष चंद्र शाक्य  (traffic) ने उपस्थित प्रवक्ताओं ,कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए यातायात से संबंधित सुरक्षा के नियमों एवं संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा रोड सुरक्षा से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया तथा इस मौके पर ए.सी.पी. विक्रम सिंह टी. आई. हरि राम यादव जी  के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।

 

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। संस्थान के सचिव डॉ अरुण शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान की अध्यक्षा फिरदौस सिद्दिकी ने अतिथियों को ‘स्नेक प्लांट’ और सुभाष चंद्र शाक्य को स्मृति चिह्न भी प्रदान किया।

 

उपरोक्त प्रशिक्षण के पाश्चत एक क्विज का भी आयोजन किया गया तथा सुभाष चंद्र शाक्य ने पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरष्कार भी वितरित किया।

 

इस मौके पर हीरो मोटो कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से विवेक सहगल, सुमित मिश्रा, पंकज शर्मा तथा ट्रैफिक वार्डन-अंशु दीक्षित, इवेशम अंसारी भी मौजूद थे और जिन्होंने उपस्थित छात्रों को ट्रैफिक नियम एवं  कानूनो  की ट्रेनिंग भी मुहैय्या कराई।

 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. शैल मिश्रा ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने अपने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न  कोर्सेज के बारे में जानकारी प्रदान की।  संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रवक्ता डॉ सीमा त्रिपाठी  द्वारा किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक छात्र /छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Related Articles

Back to top button
btnimage