विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर #LDA सचिव पवन कुमार गंगवार किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर पौधे लगाए, जिसमें आम जनता द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
सहायक उद्यान अधिकारी मो0 इमरान ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सचिव पवन कुमार गंगवार द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में स्थित वरदान खण्ड पार्क और बसंतकुंज योजना में स्थित जॉगर्स पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर 9 पौधों के चक्र से नवग्रह और 27 पौधों के चक्र से नक्षत्र वाटिका बनायी गई।
उन्होंने बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के फल व फूलों वाले पौधे क्रमश: देसी आम, महुआ, खिरनी, शहतूत, पलाश, अमलताश, रोजिया व गुलमोहर आदि पौधे रोपित किये गए। इस मौके पर सचिव महोदय के साथ-साथ अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता नरेन्द्र कुमार, अवर अभियंता संजय श्रीवास्तव समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों ने भी वृक्षारोपण किया।








