383.49 लाख रूपये की लागत से देवीपाटन मन्दिर, देवीपाटन का समेकित पर्यटन विकास

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत स्पिरीचुअल सर्किट-4 के अन्तर्गत देवीपाटन मन्दिर, देवीपाटन का समेकित पर्यटन विकास के लिए 383.49 लाख रूपये की धनराशि आवंटित कर 04 परियोजनायें क्रियान्वित की जा रही है। इन परियोजनाओं के अन्तर्गत 80 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है और इन परियोजनाओं को जून, 2022 तक पूरा किये जाने के निर्देश दिये गये है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देवीपाटन का समेकित पर्यटन विकास हेतु जोन-1 मेंला मैदान, जोन-2 टूरिस्ट फैसिलिटि एरिया, जोन-3 कुकिंग एरिया में निर्माण कार्य कराये जा रहे है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता का अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधोमानक सामग्री का उपयोग पाये जाने पर जबावदेही तय करते हुए ठोस कार्यवाही की जा सकती है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं को पूरा कराने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गयी है। कार्यदायी संस्था जोन-4 में इण्टरलांकिंग टाइल्स, तीर्थ यात्री केन्द्र, एलईडी लाईट पोल, सीसीटी बेंच एवं हाईमास्ट का कार्य तेजी से कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में निर्धारित मानक का पालन करते हुए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता हर स्तर पर सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Back to top button
btnimage