पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विकास परक एवं कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में लोक कल्याण संकल्प पत्र में की गयी घोषणाओं को बजट में शामिल कर उनकों जमीन पर उतारने हेतु किये जा रहे प्रयासों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। इसमें गरीबों, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई है।

पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दूसरे कार्यकाल के दौरान विभिन्न सेक्टर को धनराशि आवंटित करते हुए युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शामिल की गयी है। इसके साथ ही छात्रों, महिलाओं, कामगारों, श्रमिकों के कल्याण की व्यवस्था की गयी है।

जयवीर सिंह ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के तहत योजनाओं को पर्याप्त धनराशि आवंटित करने तथा नयी योजनाएं शामिल किये जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में केशवदास बुन्देली अकादमी, गोस्वामी तुलसीदास, अवधी अकादमी एवं सूरदास ब्रज भाषा अकादमी की स्थापना के लिए 01 करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि बजट में प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा महर्षि बाल्मिकी सांस्कृतिक केन्द्र चित्रकूट, निषादराज गुह्य सांस्कृतिक केन्द्र श्रृंग्वेरपुर, संत रविदास संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केन्द्र वाराणसी के लिए भी 31 करोड़ रूपये की बजट का प्रस्ताव भी किया गया है।

जयवीर सिंह ने जनोन्मुखी बजट के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नयी ऊचाईयों को छूते हुए नये आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage