LDA News: एलडीए ने अलीगंज में व्यवसायिक भूखण्डों से अतिक्रमण हटाया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को अलीगंज स्थित सेक्टर-जी में व्यावसायिक काम्प्लेक्स के सामने हुए अवैध कब्जों/अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त किया गया।
अधिशासी अभियंता के.के. बंसल ने बताया कि अलीगंज योजना के सेक्टर-जी में निर्मित व्यावसायिक काम्प्लेक्स के बाहर तथा पार्किंग स्थल पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा/अतिक्रमण कर लिया गया था। आज अभियन्त्रण जोन-4 के स्टॉफ एवं प्राधिकरण पुलिस बल एवं क्षत्रीय पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण/कब्जे से मुक्त कराया। इस काम्प्लेक्स में प्राधिकरण की लगभग 80 दुकानें बनी हुई हैं।
उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता विपिन त्रिपाठी, अवर अभियंता जाकिर अली, कुलदीप त्यागी तथा राकेश कुमार उपस्थित रहे।








