होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जवानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज रायबरेली रोड स्थित होमगार्डस के मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां जवानों के लिए लगाये गये बेड, शौचालय, साफ-सफाई का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। क्लास रूम, मेस, डायनिंग हाल का भी निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के बारे में गहराई से जानकारी हासिल की।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कार्यालयों में पहुंचकर रजिस्टर भी मंगवाया और अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने अधिकारियों से रिक्तियों की संख्या के विषय में पूछताछ की एवं रिक्तियों को भरने के लिए प्रस्ताव बनाकर लाने के निर्देश भी दिए।

Dharmveer प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होमगार्ड विभाग मिट्टी के कुल्हण, घड़े एवं अन्य पात्रों का ही इस्तेमाल करें। प्लास्टिक की बोतलों से पानी का उपयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए मिट्टी के पात्रों का उपयोग लाभकारी है। पहले लोग मिट्टी के घड़ों में रखकर पानी पीते थे, बीमारियां कम होती थी। आज प्लास्टिक की बोतलों से पानी का सेवन बढ़ा, बीमारियां भी बढ़ी है।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमाण्डेंट, रणजीत सिंह, विवेक सिंह, जिला कमाण्डेण्ट लखनऊ अतुल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage