मुख्य सचिव ने इंटीग्रेेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण किया

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने लालबाग स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में तैनात कर्मियों से उनके कार्य निष्पादन आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कोविड के मरीजों को किस तरह के दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं इस पर वहां तैनात कर्मियों एवं चिकित्सकों से बात-चीत की। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने वहां मौजूदा डॉ. सीमा सिंह के जरिए दो कोविड मरीजों से बातचीत भी की।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के मरीजों को मेडिसिन किट पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें मेडिसिन कैसे ली जानी है इसकी भी पूरी जानकारी दी जाए तथा उनकी पूरी मदद की जाए। उन्होंने कोविड मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage