#PM Modi 23 दिसम्बर को आएंगे वाराणसी, #CMYogi ने किया तैयारियों का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (#CMYogi) ने आगामी 23 दिसम्बर को वाराणसी जनपद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (#PM Modi) के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने करखियाव में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

तत्पश्चात #CMYogi ने मौके पर ही अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी इंतजाम चाक-चौबंद ढंग से सुनिश्चित करने, आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी ने बाबतपुर से कार्यक्रम स्थल तक सड़कों की समुचित सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#CMYogi ने अमूल फैक्ट्री स्थल का निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सम्बन्धित मार्ग/रूट की सफाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि सभा में आने वाली जनता के लिए रूट व्यवस्था सुचारु हो, ताकि लोग सुगमतापूर्वक आ सकें। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए, बसों की पार्किंग सही ढंग से करायी जाये।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage