भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहीद स्मारक में अमर शहीद जनरल बिपिन रावत समेत 12 अन्य सैन्य अधिकारी जिनका तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई, उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी लोग एकत्रित होकर श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त व के साथ नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी व मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला मौजूद रहे। प्रांशु ने कहा की जनरल बिपिन रावत जी के 43 वर्ष के सैन्य कार्यकाल में भारतीय सेना उच्चतम स्थान तक पहुंची, इन्हीं के कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक के द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया गया।
मुकेश ने कहा की उनके द्वारा किए गए कार्यों से निश्चित रूप से पूरा देश गर्व महसूस करता है। उन्होंने देश के पहले सीडीएस अधिकारी के रूप में पद ग्रहण किया था जिसकी पूर्ति तो की जा सकती है परंतु उनके जैसा व्यक्तित्व मिल पाना शायद ही मुश्किल है ।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रख शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी अंकित पांडे वैभव सिंह महामंत्री अमित त्रिपाठी अभिषेक गुप्ता मंत्री अतुल सिंह सचिन सोनकर आशुतोष तिवारी अभिषेक श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा चेतन तिवारी आनंद तिवारी वंशज गुप्ता संतोष रत्नेश इशांक सौरभ नितिन सिंघल एवं सैकड़ों की संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।








