सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सिंह का निधन, शोक सभा का आयोजन

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की 09 दिसम्बर, 2021 की रात में आकस्मिक निधन हो जाने पर आज सूचना निदेशालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निदेशालय परिसर में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे व दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
शोक सभा में संयुक्त निदेशक अमज़द हुसैन, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी रजनीकान्त वर्मा, उपनिदेशक ओ0पी0 राय, हंसराज, सर्वेश दुबे सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।








