कपूरथला में दिनदहाड़े लूट और गोली कांड से व्यापारी आक्रोशित: रामबाबू रस्तोगी

कपूरथला में सर्राफा व्यापारी के वहां दिनदहाड़े लूट और गोली कांड से राजधानी के व्यापारी आक्रोशित हैं। लूट एवं गोली कांड की जानकारी पाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी कुछ लोगो के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और वहाँ पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने एवं माल बरामद करने के लिए 4 कार्यदिवस का समय दिया है।
उन्होंने कहा अगर 4 दिन के अन्दर घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को माल के साथ नही पकड़े तो प्रसपा व्यापार सभा आंदोलन करेगी।
लखनऊ के कपूरथला में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी निखिल अग्रवाल की श्री तिरुपति जेम्स एंड ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड के वहां सोने के आभूषण के प्रतिष्ठान में गोली मारकर लूट लिया। जिसमे उनके कर्मचारी को गोली लगी है। आज के इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
व्यापारी नेता रामबाबू रस्तोगी ने मुख्यमंत्री से लूट में गए हुए माल के मुआवजा की मांग करते हुए ये कहा है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नही होनी चाहिए।








