विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने सतीश महाना से भेंट की

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से नोएडा के विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। पंकज सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री से नोएडा के किसानों की कतिपय समस्याओं के संबंध में किसानों का पक्ष रखा और उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का आग्रह किया।
औद्योगिक विकास मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का यथा संभव निदान किया जायेगा। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की जितनी भी समस्याएं हैं, उस पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास अरविंद कुमार भी मौजूद थे।








