संयुक्ता भाटिया ने ईकोग्रीन के कसे पेंच, लखनऊ को 7 स्टार सिटी बनाने पर जोर

महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी द्वारा नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण एवं सफाई व्यवस्था के संबंध में एक बैठक आयोजित की गयी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के पश्चात महापौर स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों की समीक्षा की एवं यथावश्यक निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए महापौर जी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाली टीम को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को इस बैठक के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया गया कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में लखनऊ को प्रथम स्थान दिलवाना है। विगत वर्षो में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ द्वारा अनेको प्रयासो के फलस्वरूप 269वें सुधार करते हुए 12वां स्थान प्राप्त किया गया है। महापौर जी ने लखनऊ को नंबर-1 बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने के निर्देश दिये है।

वर्तमान स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को गार्बेज फ्री सर्टिफिकेशन में 3 स्टार प्राप्त हुए है। इस क्रम में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। महापौर द्वारा लखनऊ नगर को गार्बेज फ्री सिटी 7 स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए समस्त आवश्यक तैयारियों को पूर्ण के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही शहर में जल निकासी एवं सीवर की समुचित व्यवस्था होने पर प्राप्त होने वाले वॉटर प्लस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान महापौर द्वारा शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन करने हेतु ईकोग्रीन के जनरल मैनेजर कैलाश को निर्देशित किया गया। साथ ही शिवरी में एकत्रित कूड़े के निस्तारण की गति को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया। ईकोग्रीन द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, उसके परिवहन एवं प्रसंस्करण के लिए उपस्थिति प्रतिनिधि को कड़े निर्देश दिये गये।

महापौर द्वारा कहा गया कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग में सुधार लाये जाने के लिए यह आवश्यक है कि लखनऊ के समस्त डंपिंग प्वाइंट समाप्त कर लिये जाय और कहीं पर भी खुले में कूड़ा बिखरा हुआ न दिखायी दे। वर्तमान में इसके लिए पी.सी.टी.एस. लगाये जाने एवं घर-घर से कूड़ा उठाये जाने की प्रक्रिया में तेजी लाया जाना आवश्यक है। कूडा एकत्रीकरण के बाद वार्डो में पिक प्वाइंट बनाये जाने के निर्देश दिये गये जहाँ से डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन के बाद वाहन खड़ा करते हुए कूड़े को सड़क पर न डालते हुए सीधे गाड़ी में डालकर शिवरी प्लांट ले जाया जाए।

यह भी निर्देश दिये गये कि यथाआवश्यक नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा घर-घर से कूड़ा एकत्रित कर लिया जाय जिससे समुचित संख्या में उपलब्ध संसाधन एवं मैनपॉवर का उपयोग करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रंबंधन योजना के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में विशेश सुधार लाया जा सके।

बैठक समाप्त करते हुए उपरोक्तनुसार निर्देशो का अनुपालन करते हुए मा. महापौर जी द्वारा पूर्ण मनोयोग से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-22 हेतु कार्य प्रारम्भ करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी , अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय, पंकज सिंह, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी डॉ० अरविंद राव, प्रभारी पर्यावरण अभियंता एसएस जैदी एसबीएम टीम से अजय प्रताप यादव, दिलीप मौर्य, अमित दुबे तथा इकोग्रीन से सीईओ राजेश कुरूप ऑपरेशन मैनेजर दिवाकर शुक्ला एवं सभी वार्ड मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage