आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मानदेय योजना के तहत 01 अरब 38 करोड़ 15 लाख स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मानदेय हेतु प्रावधानित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुदान संख्या-49 के अधीन आगंनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को मानदेय योजना में प्रावधानित धनराशि रू0 27630 लाख के सापेक्ष योजनान्तर्गत द्वितीय छमाही हेतु सम्भावित व्यय के दृष्टिगत रू0 13815 लाख (रूपये एक अरब अड़तीस करोड़ पन्द्रह लाख मात्र) की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति शर्ताें एवं प्रतिबन्धों के अधीन सहर्ष प्रदान की गयी है।








