राज्य परिवहन निगम प्राधिकरण की बैठक 20 अक्टूबर को: ममता शर्मा

राज्य परिवहन निगम प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की बैठक आगामी 20 अक्टूबर को मध्याह्न 12ः00 बजे से परिवहन आयुक्त कार्यालय, टेढ़ी कोठी, महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ में होगी। इस बैठक में परमिटों के नवीनीकरण एवं हस्तांतरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं अन्य तात्कालिक प्रकरणों पर विचार किया जायेगा।

सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण ममता शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित व्यक्ति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage