आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को पुष्टाहार हेतु 16 लाख 92 हजार रूपये स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की परियोजनाओं के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 11 वर्ष से 30 वर्ष आयु की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं को चावल के रूप में पुष्टाहार की आपूर्ति पर आने वाले अनुमानित व्यय के अग्रिम आहरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश की बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर योजनान्तर्गत निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभार्थियों को चावल के रूप में पुष्टाहार की आपूर्ति हेतु रू0 16.92 लाख (रूपये सोलह लाख बानवे हजार मात्र) की धनराशि का अग्रिम आहरण करने एवं इस प्रयोजन हेतु खाद्य एवं रसद विभाग को भुगतान किये जाने की शर्ताें एवं प्रतिबन्धों के अधीन की गयी है।








