स्वच्छ गंगा मिशन में 3375.80 करोड़ रूपये व्यय

लखनऊ 02 अगस्त, 2021
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में सीवरेज योजनाएं तथा नानसीवरेज परियोजनाओं पर कुल 483.97 करोड़ रूपये व्यय किये गये।
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च, 2021 तक नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 45 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनके सापेक्ष 21 परियोजनाएं पूर्ण, 19 परियोजनाएं निर्माणाधीन है तथा 05 परियोजनाएं निविदा की प्रक्रिया में थी। इस परियोजनाओं पर कुुल 3375.80 करोड़ रूपये व्यय हुआ है।
निर्माणाधीन 19 सीवरेज परियोजनाओं में से क्रमशः मुरादाबाद सीवरेज परियोजना का कार्य 99.75 प्रतिशत, जायका सहायतित सीवरेज परियोजना वाराणसी का कार्य 98 प्रतिशत, मथुरा परियोजना का कार्य के कार्य 89.00 प्रतिशत, कासगंज सीवरेज परियोजना का कार्य 72.00 प्रतिशत, प्रयागराज नैनी, झूसी, फाफामऊ में आई0 एण्ड डी0 एवं एस0टी0पी0 का कार्य प्रगति पर, फिरोजाबाद में नालों के आई0 एण्ड डी0 का कार्य 82.00 प्रतिशत, इटावा सीवरेज परियोजना का कार्य 74 प्रतिशत, कानपुर नगर में निर्मित एस0टी0पी0 का रख-रखाव एवं पनखा एस0टी0पी0 का निर्माण कार्य प्रगति पर, उन्नाव सीवरेज परियोजना के कार्य प्रगति पर, सुल्तानपुर मेें आई0 एण्ड डी0 एवं एस0टी0पी0 का कार्य, जौनपुर मंें आई0 एण्ड डी0 एवं एस0टी0पी0 का कार्य, बागपत में आई0 एण्ड डी0 एवं एस0टी0पी0 का कार्य, मुजफ्फरनगर मंे सीवरेज योजनाआंे के पुनरोद्धार का कार्य, बुढ़ाना में आई0 एण्ड डी0 एवं एस0टी0पी0 का कार्य प्रगति के अन्तिम चरण में है।







