सी.एस.सी., जन सुविधा केन्द्रों या बोर्ड की वेबसाइट से किया जा सकेगा श्रमिक पंजीयन

लखनऊ 02 अगस्त, 2021

श्रम विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव ने सभी क्षेत्रीय अपर श्रमायुक्त, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम पवर्तन अधिकारियों को श्रमिक पंजीकरण के संबंध में निर्देशित किया है कि प्रदेश के किसी भी श्रम कार्यालय में श्रमिक पंजीयन के लिए कोई भी पंजीयन फार्म न प्राप्त किया जाय और न ही श्रम कार्यालय से श्रमिक पंजीयन ऑनलाइन किया जाय। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत श्रमिक पंजीयन सी0एस0सी0 तथा जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से अथवा बोर्ड की वेबसाइट से स्वतः श्रमिक द्वारा किया जायेगा।

सचिव बीओसी बोर्ड ने बताया कि श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर करने हेतु गठित समिति द्वारा दिये गये सुझाओं एवं सहमति के आधार पर श्रमिक पंजीयन के संबंध में यह निर्णय लिया गया है तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव श्रम ने इस संबंध में अपना अनुमोदन भी प्रदान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage