अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के 3 करोड़ 32 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को मिला मुफ्त राशन

लखनऊ 02 अगस्त, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत आच्छादित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के 03 करोड़ 32 लाख 33 हजार से अधिक राशन कार्ड धारकों को 07 लाख मीट्रिक टन से अधिक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। इस योजना के तहत 21 जुलाई, 2021 से 31 जुलाई, 2021 तक अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 प्रति यूनिट खाद्यान्न (03 किग्रा0 गेहूँ व 02 किग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों मेे किया गया है।
यह जानकारी प्रदेश के अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने आज यहां देते हुए बताया कि इस योजना के तहत जुलाई माह के दूसरे चरण के वितरण के अन्तर्गत लगभग 95 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न का वितरण उपभोक्ताओं को किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के 5761320 राशन कार्डधारकों को 124722.77 मीट्रिक टन और ग्रामीण क्षेत्रों के 27471685 राशन कार्डधारकों को 576341.36 मीट्रिक टन खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है।







