जलशक्ति मंत्री 15 मई के बाद बाढ़ से सम्बन्धी कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रो से जल-निकासी सुचारू बनाये जाने के लिए नालों व ड्रेनज की सफाई 15 जून से पहले पूरा किये जाने निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही पुल-पुलियों की मरम्मत एवं प्रस्तावित निर्माण का कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप इस माह के अन्त तक पूरा कराने को कहा है।

डा0 महेन्द्र सिंह ने यह भी कहा है कि निर्माण कार्यों को कराते समय कोरोना के प्रोटोकाॅल का हर स्तर पर पालन कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि कोरोना के कारण यह समय अत्यन्त कठिन है। इसके बावजूद भी सभी सावधानियों का ध्यान रखते हुए अपने कार्यों को पूरा करायें।

जलशक्ति मंत्री ने विभागाध्यक्ष के माध्यम से फील्ड स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 मई 2021 के पश्चात वह विभिन्न जनपदों के निरीक्षण पर निकलेंगे और इसके दौरान बाढ़ से बचाव सम्बन्धी कार्यो पुल-पुलियों की मरम्मत एवं निर्माण सम्बन्धी कार्य तथा नालों की सफाई के लिए कराये जा रहे कार्यों का सत्यापन एवं गुणवत्ता का अवलोकन करेंगे। मंत्री जी के इन निर्देशों की जानकारी सिंचाई मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी है।

डा0 महेन्द्र सिंह ने सभी क्षेत्रीय अभियन्ताओं को शुरू किये गये कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराये जाने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जून माह के अन्त से बरसात होने की सम्भावना है। इसलिए बाढ़ से बचाव के लिए प्रस्तावित कार्यों को समय से पहले पूरा करा लिया जाये, जिससे बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि न हो सके और बांधों एवं तटबन्धों को सुरक्षित बनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा गत वर्ष समय-समय पर दिये गये मार्गदर्शन एवं जलशक्ति मंत्री द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी की लगातार समीक्षा के फलस्वरूप बाढ़ से जन-धन की हानि नहीं हुई और तटबन्ध भी सुरक्षित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage