विपदा के समय लखनऊ के व्यापारी निभा रहे भामाशाह की भूमिका

यूपी सीएम न्यूज़।
चौक चौराहे पर चौक समन्वय समिति के तत्वाधान में कॉविड हेल्पलाइन सेंटर का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया ने कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ एसीपी चौक आई०पी० सिंह एवं इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चौक समन्वय समिति के संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर का उद्देश्य लोगों को ऑक्सीजन, दवाएं भोजन एवं राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर ऑटोमेटिक बायलर मशीन से स्टीम लेने की भी व्यवस्था की गई है। इसमें तीन नॉज़ोल लगाए गए है।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय मे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भाप लेने की एक अहम एवं महत्वपूर्ण भूमिका है, प्रत्येक व्यक्ति को आज के कोरोना संक्रमण काल मे अपने स्वयं के बचाव के लिए दिन में कम से कम दो बार भाप लेना ही चाहिए। महापौर इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा इससे समाज के हर तबके को लाभ मिलेगा आम जनमानस के साथ पुलिस प्रशासन, ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड्स तथा अन्य फ्रण्ट लाईन वारियर जो लखनऊ की जनता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर जाकर भाप लेना जिनके लिए संभव नही है ऐसे अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले लोग आते जाते समय इस स्थान पर भाप ले सकेंगे जिससे उनका संक्रमण से बचाव हो संक्रमण, जब वह स्वाथ्य रहेंगे तभी वह लखनऊ की जनता को सेवाएं प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाते रहगें।

इस उपक्रम के लिए मैं समिति एवं सहभागी समस्त व्यापारियों का हृदय से आभार प्रकट करती हूँ, एवं लखनऊ की जनता की ओर से धन्यवाद करती है। लखनऊ का इतिहास रहा है, कि जब जब विपदा आई है, लखनऊ के व्यापारी समाज ने भामाशाह की भूमिका निभाते हुए अपने सेवा कार्यों से सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। इस तरह के समस्त जनहित के कार्यों में मेरी और नगर निगम की जहाँ आवश्यकता पड़ेगी, मैं हमेशा आपके साथ खड़ी हूँ।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग कार्यक्रम में उपस्थित रोटी कपड़ा बैंक के संस्थापक रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि लोगों को डॉक्टर के अनुमोदन पर ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शुभ संस्कार समिति के आशीष अग्रवाल एवं अतुल गुप्ता के अनुसार रोज दोपहर में बने हुए भोजन एवं कच्चे राशन की किट जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री तथा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर को हर प्रकार से सहयोग करने का वादा किया है।

इस अवसर पर राधे मोहन अग्रवाल हर प्रसाद अग्रवाल, अजय अग्रवाल ,अनूप मिश्रा, सोनू अग्रवाल ,संजीव अग्रवाल ,अजीत अग्रवाल ,अमित अग्रवाल ,आशीष दीक्षित ,राहुल गुप्ता ,दीपक अग्रवाल, जय आनंद ,पंकज अग्रवाल ,राधे तिवारी ,राजेश अग्रवाल ,सुशील अग्रवाल ,विमर्श रस्तोगी ,डॉक्टर राजकुमार वर्मा ,विष्णु रस्तोगी ,मनोज अग्रवाल, संजय रस्तोगी, मोनी टंडन ,अमित कपूर ,अनिल कपूर ,दीपू खत्री ,शालू टंडन,अंकित मेहरोत्रा ,जय किशोर मिश्रा ,आदिश जैन, भरत अग्रवाल ,अनुराग रस्तोगी, विशाल गुप्ता , विनोद महेश्वरी , मुदित कपूर आदि लोगों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 हेल्प लाइन सेंटर को पूर्ण सहयोग करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage