जलशक्ति मंत्री आज जनपद उन्नाव के एक दिवसीय भ्रमण पर

उन्नाव।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह 12 मई, 2021 को उन्नाव जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जलशक्ति मंत्री पूर्वाह्न 11ः00 बजे कोविड कमाण्ड सेण्टर उन्नाव का निरीक्षण करेंगे एवं जिलाधिकारी तथा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके पश्चात अपराह्न 01ः00 बजे विकास भवन उन्नाव में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 02ः00 ग्राम सोहरामऊ विकास खण्ड नवाबगंज जनपद उन्नाव पहुँचेंगे और इस गांव के कन्टेनमेंट जोन का निरीक्षण एवं होमआइसोलेशन के मरीजों तथा निगरानी समिति के सदस्यों के साथ वार्ता करके फीडबैक प्राप्त करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। मंत्री का शाम तक लखनऊ पहुँचने कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button
btnimage