मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कल आयोजित होने वाले महाराजा सुहेलदेव जयन्ती की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

लखनऊ 15 फरवरी।

उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी आज जनपद बहराइच में कल आयोजित होने वाले महाराजा सुहेलदेव जयन्ती की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
डाॅ0 नीलकंठ तिवारी ने चित्तौरा स्थित महाराज सुहेलदेव जी स्मारक स्थल पर बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का सम्बंधित

अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। डाॅ0 तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए पार्किंग स्थल, बैरिकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच, पंडाल आदि के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक पर्यटन, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage