राजाजीपुरम में राम जन्मभूमि निधि समर्पण व तिरंगा पदयात्रा का आयोजन

लखनऊ।
राजाजीपुरम में राम जन्मभूमि निधि समर्पण व तिरंगा पदयात्रा 7 फरवरी 2021 को कार्यक्रम के आयोजक अभय उपाध्याय निखिल ने बताया कि 26 जनवरी 2021 को किसानों का चोला पहने हुए कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों ने लालकिले पर तिरंगे का जो अपमान किया था .. इसके चलते देशवासियों में काफी गुस्सा देखा गया।
उनके इस दुष्कृत्य के विरोध में राजाजीपुरम, लखनऊ में तिरंगे के सम्मान में हिंदुस्तानी मैदान में के जयघोष के साथ पदयात्रा निकली गयी।
जो कि प्रभा वाटिका(सरस्वती शिशु मंदिर, सपना कालोनी, मिनी स्टेडियम, टैम्पो स्टैंड, मोहनभोग चौराहा से होते हुए MIS चौराहे से पुनः उसी स्थान पर पहुँच कर पूर्ण हुआ।।
यात्रा में प्रमुख रूप से करुणेश पाठक, कुलदीप, निर्मल, डॉ पंकज, दिनेश राठौर, पूनम, मीनाक्षी, सुमित, अनूप शुक्ला, अनुज, उमेश, अयाश , सिद्धार्थ व सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








