यूपी मेट्रो को राजभवन पुष्प प्रदर्शनी 2021 में मिला प्रथम पुरस्कार

लखनऊ।
राजभवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के समापन दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को चार श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला। राम सिंह चौहान, उद्यान, कृषि विपणन (राज्यमंत्री) भी पुरस्कार वितरण के दौरान मौजूद रहे।

यूपी मेट्रो को गुलाब-गुड़हल-दहेलिया, विशेष लैण्डस्केप से विकसित उद्यान 15000 वर्ग मीटर एवं फूलों से बनाई आकृतियों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला। साथ ही मेट्रो ऑफिर्स कॉलोनी में पार्क विकसित करने के लिए भी यूपी मेट्रो को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं मौसमी फूलों व सिनरेरिया फूलों की कलात्मक प्रस्तुति को द्वितीय स्थान मिला। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस अवसर पर पुरस्कार ग्रहण करते हुए समस्त मेट्रो टीम की ओर से आभार व्यक्त किया।

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशेन द्वारा प्रदर्शनी में पांच प्रस्तुतियां लगाई गईं। इन प्रस्तुतियों में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का स्टॉल, मौसमी फूलों की कलात्मक प्रस्तुति, सिनरेरिया फूलों की प्रस्तुति, गुलाब-गुड़हल के फूलों की प्रस्तुति और फूलों द्वारा बनाया गया यूपीएमआरसी का लोगो शामिल रहा। यूपी मेट्रो द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब पसंद किया। मेट्रो स्टॉल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र मेट्रो ट्रेन मॉडल एवं फूलों द्वारा बनाया गया मेट्रो का लोगो रहा।

यूपी मेट्रो के स्टॉल में टनलबोरिंग मशीन के मॉडल को भी जनता के लिए रखा गया। स्टॉल में यूपीएमआरसी के कानपुर एवं आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट्स सहित अन्य उपलब्धियों को दर्शाया गया। पुष्प प्रदर्शनी के तीनों ही दिन मेट्रो ट्रेन मॉडल, टेबल क्लॉक व गो-स्मार्ट कार्ड खूब खरीदे गए। इसके अलावा यूपी मेट्रो के स्टॉल व पुष्प प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों ने जमकर सेल्फी भी ली।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने प्रदर्शनी में गुलाब-गुड़हल-दहेलिया की श्रेणी में प्रथम स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यूपी मेट्रो हमेशा से ही पर्यावरण की साफ-सफाई के प्रति सचेत रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेट्रो डिपो में जैविक उद्यान केशव वाटिका का उद्घाटन किया गया। कुमार केशव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देता आया है और भविष्य में भी हम पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage