बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन : सतीश चन्द्र द्विवेदी

लखनऊ 19 जनवरी।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया है कि विगत दिनों में विभिन्न समाचार पत्रों में सांसदों, विधायकों के रिश्तेदारों को मिल सकती मनचाही तैनाती शीर्षक से प्रकाशित समाचार पूरी तरह से तथ्यहीन एवं निराधार है।

सतीश चंद्र द्विवेदी ने यह जानकारी आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में देते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है जिनकी स्थानांतरण की सूची जारी हो चुकी है इसलिए स्थानांतरण को लेकर सचिवालय अथवा किसी विभागीय अधिकारियों के कार्यालय में सम्पर्क करने की कोई आवश्यकता नही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage