लोक मंगल दिवस के माध्यम से जनता की समस्याएं हुई निस्तारित : संयुक्ता भाटिया

लखनऊ 19 जनवरी।
महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा कोरोना महामारी के उपरांत जोनल कार्यालयों में ही जनता की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण हेतु *लोक मंगल दिवस* का पुनः प्रारम्भ करते जनवरी माह के तीसरे मंगलवार को नगर निगम के जोन 5 एवं जोन 6 कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

ज़ोन 5 का लोक मंगल दिवस चंदर नगर स्थित जोनल कार्यालय पर एवं जोन 6 का लोक मंगल दिवस ठाकुरगंज नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया।

कालीचरण मार्किट में दुकान लगाने वाले सुनीता पांडेय ने महापौर को बताया दुकान संख्या 25 का कर निर्धारण अन्य दुकानों के सापेक्ष गलत किया गया है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

न्यू हैदरगंज निवासी अविनिश कुमार ने महापौर को बताया कि क्षेत्र के हँसखेड़ा में प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा रहता है जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता मार्गप्रकाश को खाली पोलों पर प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया।

नोमान अहमद निवासी अकबरी गेट ने महापौर को बताया कि गली में इंटरलॉकिंग और नाली न होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है, जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता को स्थल निरीक्षण कर समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया।

कमल किशोर गुप्ता निवासी बजरंग विहार ने महापौर को बताया कि उनकी गली में मेन रोड तक नाली और सड़क न होने से यहाँ के निवासी नारकीय जीवन जी रहे है जिसपर महापौर ने अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया।

लोक मंगल दिवस के अवसर पर कुल 93 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे गृहकर की 22, मार्गप्रकाश की 24, सफाई से 06, जलसंस्थान की 08, अभियन्त्रण की 31,पशु चिकित्सा की 01 एवं अन्य विभागों से 1 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण हेतु को महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया।

लोक मंगल दिवस के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, पार्षद सुधीर मिश्र, श्रवण नायक, गिरीश मिश्रा, अन्नू मिश्रा, संतोष तेवतिया, राजेश मालवीय, राज कुमार सिंह राजा, संतोष राय, पंकज पटेल,मुख्य अभियंता महेश वर्मा, महाप्रबंधक जलकल एस०के० वर्मा, जोन 5 के सुभाष त्रिपाठी , नगर अभियंता पीके श्रीवास्तव, जोन 6 के जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट, नगर अभियंता जैदी, सहित सम्बंधित जोनों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage