मंत्री सतीश महाना ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की

लखनऊ 19 जनवरी।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण सहित लीडा, सीडा, पिकप, इटप, गवर्नमेंट प्रेस एवं यूपीएफसी के कार्यों की समीक्षा की।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि छोटे भूखण्ड के आवंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ की जाए। गीडा में बैंकों द्वारा औद्योगिक इकाइयों को लोन न दिया जा रहा हो तो बड़े बैंकों के मुख्यालय को लोन देने हेतु पत्र भेजा जाए।

सतीश महाना ने गवर्नमेंट प्रेस की समीक्षा के बाद निर्देश दिये कि आगामी 06 माह में एक अच्छे गवर्नमेंट प्रेस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए और विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्य गवर्नमेंट प्रेस से कराये जायें। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट प्रेस की मार्केटिंग भी की जाये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास विभाग सहित मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा/लीडा उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage