बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश में ओपन एजुकेशन रिसोर्स पोर्टल का शुभारम्भ किया

लखनऊ 07 जनवरी।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने आज एचसीएल समुदाय और बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु, उत्तर प्रदेश में ओपन एजुकेशन रिसोर्स पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल समुदाय के योगदान की अवधारणा पर निर्मित, निगरानी फिल्टरिंग तंत्र के माध्यम से चैनल, छात्रों व षिक्षकों को मानसिकता और वातावरण विकसित करने में एक अवसर प्रदान करेगा।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने आज एस0सी0ई0आर0टी0 सभाकक्ष निशातगंज में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि पोर्टल व्यावसायिक विकास के अवसर प्रदान करेगा, जिसमें ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों का उपयोग करते हुये, दूरस्थ शिक्षण के विकास में सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस वेब पोर्टल पर पाठ्यक्रम के साथ मैप की 1000 से अधिक वीडियो सामग्री उपलब्ध है, जिससे बच्चों को सीखने एवं समझने में सुविधा मिलेगी और बच्चे इस विडियों को देखने के साथ बेहतर ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
डा0 द्विवेदी ने यह भी कहा कि इस पोर्टल पर नवीन तकनीकी शिक्षा के विडियो भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे बच्चे नई तकनीकी षिक्षा के विडियोस् को रूचिकर ढंग से देखेंगे और षिक्षा प्राप्त करेंगे। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर बेहतरह षिक्षा बच्चों को मिले इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। उन्होने ‘ओ.ई.आर. विकल्प’ पोर्टल के डैशबोर्ड पृष्ठ का अनावरण करते हुए इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सीखने की उपलब्धि और अवधारणा क्षमता के
परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए नवीन प्रथाओं को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमने विभिन्न विकास साझेदारों के समर्थन से स्कूलों के उल्लेखनीय परिवर्तन की शुरुआत की है। इस तरह के पहलुओं के विभिन्न मॉडल आज व्यापक रूप से उपलब्ध हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाले एचसीएल फाउंडेशन जैसे संगठनों के सहयोग से इन्हें सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है और उत्तर प्रदेश के बुनियादी शिक्षा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस अवसर पर निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, निदेशक, समुदाय एचसीएल फाउंडेशन आलोक वर्मा, निदेशक राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान ललिता प्रदीप, ऑपरेशन हेड योगेश कुमार सहित कुछ जनपदों के शिक्षकगण, एचसीएल समुदाय फाउंडेशन के सदस्य तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।







