UPLMRC और यूपी पुलिस ने निर्भया चेतना दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिलकर बढ़ाए कदम

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन ने निर्भया चेतना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की 125 सदस्यीय महिला काॅन्सटेबल की एक टीम को मेट्रो स्टेशनों की यात्रा कराई गई।

महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता और सफ़र के दौरान उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मेट्रो ने मेट्रो ट्रेन के अंदर ट्रांसपोर्ट नगर से हजरतगंज की दो तरफा यात्रा के दौरान यूपी पुलिस और यात्रियों के मध्य संवाद सत्र का भी आयोजन किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage