मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर 2020 को बरेली में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे

बरेली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 17 दिसम्बर, 2020 को जनपद बरेली में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनपद बरेली की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास की जाने वाली 111 विभिन्न विकास परियोजनाओं की कुल लागत 981.62 करोड़ रुपए है।

यह जानकारी आज देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बरेली में 461.87 करोड़ रुपए की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 519.75 करोड़ रुपए लागत की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage