मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिविल चिकित्सालय में नई सी.टी. स्कैन मशीन का लोकार्पण किया

लखनऊ (11 सितम्बर, 2019)।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में 50 स्लाइड की नई सी.टी. स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।

मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिविल चिकित्सालय में नई सी.टी. स्कैन मशीन का लोकार्पण किया

इस अवसर पर मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रान्तीय चिकित्सा सेवा का यह पहला चिकित्सालय है जहां पर 50 स्लाइस की सी.टी. स्कैन मशीन लग रही है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जनहित में लगायी गयी इस मशीन से रोगियों को निःशुल्क सी.टी. स्कैन जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी और उसका भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा प्रदाता एजेन्सी को किया जायेगा।

इस अवसर पर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेकाली झिमोमी, निदेशक एन.एच.एम. पंकज कुमार, निदेशक देवेन्द्र सिंह नेगी, महानिदेशक डाॅ. पदमाकर सिंह, सहित समस्त संबंधित वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage