खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने बापू भवन स्थित कैण्टीन का औचक निरीक्षण किया

लखनऊ (03 सितम्बर, 2019)।
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने बापू भवन स्थित प्रथम तल पर कर्मचारी कल्याण निगम की कैण्टीन का औचक निरीक्षण किया।



उन्होंने कैण्टीन की रसोई में खान-पान व्यवस्था को यद्यपि ठीक पाया लेकिन उसमें और सुधार की आवश्यकता पाई। राज्यमंत्री ने साफ-सफाई पर और ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्मी जूते-चप्पल निकाल कर कैण्टीन की रसोई में जायें। उन्होंने कैण्टीन में आर.ओ. लगाये जाने तथा मानक के अनुरूप प्लास्टिक की बोतलों में पानी की व्यवस्था के निर्देश दिये।

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने बापू भवन स्थित कैण्टीन का औचक निरीक्षण किया

राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने बिक्री हेतु कैण्टीन में दूध, दही, लस्सी और मट्ठा की व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कैण्टीन में लंच के समय भोजनथाल अथवा दाल-चावल एवं रोटी की व्यवस्था भी करने को कहा।

Related Articles

Back to top button
btnimage