मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी आज योजना भवन में समन्वय बैठक में शामिल होंगे

लखनऊ (01 सितम्बर, 2019)। पशुधन, मत्स्य विकास एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।गो सरंक्षण, गो संवर्धन एवं गो अनुसंधान द्वारा गोशालाओं, गो संवर्धन केन्द्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समन्वित प्रयास एवं कार्ययोजना तैयार करने हेतु आज अपरान्ह 03ः00 बजे से 06ः00 बजे तक योजना भवन स्थित सभागार में विचार विमर्श गोष्ठी/बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के सचिव डा. आनन्द कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में गोसेवा, गो संरक्षण से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ एवं सम्बन्धित विभागों के प्रमुख और निदेशकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

गो सरंक्षण, गो संवर्धन एवं गो अनुसंधान द्वारा गोशालाओं, गो संवर्धन केन्द्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समन्वित प्रयास एवं कार्ययोजना तैयार करने हेतु आज अपरान्ह 03ः00 बजे से 06ः00 बजे तक योजना भवन स्थित सभागार में विचार विमर्श गोष्ठी/बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के सचिव डा. आनन्द कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में गोसेवा, गो संरक्षण से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ एवं सम्बन्धित विभागों के प्रमुख और निदेशकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।








