ग्राम्य विकास मंत्री आज गोण्डा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

गोण्डा (10 अगस्त, 2019)।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा. महेन्द्र सिंह आज 10 अगस्त, 2019 को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद गोण्डा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।



प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम्य विकास मंत्री दोपहर लगभग 12ः00 बजे महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर, गोण्डा में गांधी जयंती के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवाओं के मध्य प्रतिभा सम्मान समारोह-पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



इस कार्यक्रम में कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे। ग्राम्य विकास मंत्री अपराह्न राजधानी लखनऊ वापस आयेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage