उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 07 कालिदास मार्ग पर लगाया जनता दरबार

लखनऊ (06 अगस्त, 2019)।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज 06 अगस्त को लखनऊ स्थित 7, कालीदास मार्ग अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की समस्याओं को उनसे सीधे संवाद करते हुये गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित लोगो को विश्वास दिलाते हुये कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाएगा। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र होना चाहिए और निर्धारित समय सीमा के अन्दर होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े।



उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी। जनता दरबार में पेन्शन, चिकित्सीय सहायता, भूमि व मकान सम्बन्धी  विवाद, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, एवं रास्ता सम्बन्धी विवादो के और अन्य प्रकार के प्रकरण फरियादियो ने रखे।



उप मुख्यमंत्री ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगो की समस्याओं का समुचित समाधान कराया जाएगा। गाजियाबाद, बलिया, सीतापुर आदि कई जगह के लोगो व कुछ जनप्रतिनिधियो ने भी अपनी समस्याएं रखी। एक मामले मे जिलाधिकारी सीतापुर को निर्देशित किया गया कि वह नियमानुसार कार्य करके अवगत करायें।

Related Articles

Back to top button
btnimage