मनरेगा के तहत 785 विलेज हाट और 5600 आंगनबाड़ी केन्द्र निर्मित किये जायेंगे

लखनऊ (06 अगस्त, 2019)।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 785 विलेज हाट एवं 5600 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की योजना तैयार की है। इसके अलावा 2700 खेल के मैदान व 1000 स्कूलों में बाउण्ड्रीवाल का कार्य भी चालू वित्तीय वर्ष में कराये जाने का प्रस्ताव किया गया।



प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में अभिसरण (कन्वर्जेन्स) के द्वारा भी कार्य करने की योजना बनायी गयी है, जिसके अन्तर्गत 1176.25 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जायेगी। इस धनराशि में मनरेगा योजना से 723.63 करोड़ रुपये एवं अन्य विभागों से 452.62 करोड़ रुपये व्यय किये जायेगे।



प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के साथ ही वृक्षारोपण महाकुम्भ कार्यक्रम के तहत 14.82 करोड़ पौधे रोपित किये जायेंगे, जिसकी शुरूआत की जा रही है। नदियों और तालाबों के किनारे पीपल, पाकड़, बरगद जैसे भारतीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के लिए तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ ही नये तालाबों का निर्माण व कुओं की खुदाई का भी कार्य गत जून से शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage