कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ट्विटर पर प्राप्त शिकायत का त्वरित संज्ञान लिया

लखनऊ (26 जुलाई, 2019)।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ट्विटर पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध उर्वरक विक्रेता राजेन्द्र कुमार के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकर स्टाक सील करने के निर्देश दिये हैं।

विदित हो कि कृषि मंत्री को ट्विटर पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम लालगंज तहसील तिलोई जनपद अमेठी में राजेन्द्र कुमार द्वारा अवैध रूप से उर्वरक विक्री का कार्य किया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने शिकायतकर्ता की शिकायत का तुरन्त संज्ञान लेते हुए संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) एवं जिला कृषि अधिकारी को निरीक्षण कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) की जांच आख्या में राजेन्द्र कुमार को बिना प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) के अवैध रूप से उर्वरकों का व्यापार करते हुए पाया गया। राजेन्द्र कुमार के विरूद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की उल्लंघन की दशा में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्र्तगत थाना मोहनलालगंज में एफ.आई.आर. दर्ज करा दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage