UPCM योगी ने गोरखपुर में BRD मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया

गोरखपुर (22 जून, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने आज BRD मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर में 100 बेड के इंसेफलाइटिस वाॅर्ड के एन.आई.सी.यू., आई.सी.यू. एवं इमरजेंसी वाॅर्ड का निरीक्षण किया।
UPCM योगी गोरखपुर में BRD मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण करते हुए
UPCM योगी गोरखपुर में BRD मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण करते हुए
मुख्यमंत्री ने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए।
इस अवसर पर गोरखपुर के मण्डलायुक्त जयन्त नार्लीकर, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन, बी.आर.डी. मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकगण सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage