UPCM योगी ने गोरखपुर में बुढ़िया माता मंदिर मार्ग पर इण्टरलाॅकिंग कार्य का लोकार्पण किया

गोरखपुर (22 जून, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर कसया पिच मार्ग से ग्राम रजही मार्ग व ग्राम रजही वाया बुढ़िया माता मंदिर मार्ग पर 89 लाख रुपए की लागत से निर्मित 1300 मीटर के इण्टरलाॅकिंग कार्य का लोकार्पण किया।

UPCM योगी ने बुढ़िया माता मंदिर में स्थित तालाब में जल संरक्षण के अन्तर्गत जलकुम्भी की सफाई कार्य में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के कार्यक्रम को हमें आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। बुढ़िया माता के इस पुराने पोखरे के जीर्णाेद्धार की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण आज की आवश्यकता है। हम लोगों को सतह के पानी के प्रयोग के साथ-साथ बरसात के पानी को संचय करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत तालाब योजना में हर ग्राम पंचायत में पुराने तालाबों को ठीक कराने की कार्यवाही की जा रही है। सभी सरकारी भवनो में भी रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था कर वर्षा के जल को संचय करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage