वन मंत्री दारा सिंह चौहान 22 जून, 2019 को ‘उ.प्र. आम महोत्सव-2019’ का उद्घाटन करेंगे

लखनऊ (21 जून, 2019)।
उद्यान, पर्यावरण एवं वन मंत्री दारा सिंह चौहान कल 22 जून, 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2019' का उद्घाटन करेंगे।

यह जानकारी निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 'उ.प्र. आम महोत्सव-2019' का आयोजन दिनांक 22 एवं 23 जून, 2019 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में किया जा रहा है। 'उ.प्र. आम महोत्सव-2019' का पारितोषिक वितरण एवं समापन राज्यपाल राम नाईक के कर कमलों द्वारा 23 जून, 2019 को अपरान्ह 03 बजे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्पादित आम की विभिन्न प्रजातियों से जन मानस को परिचित कराने और साथ ही साथ आम की विभिन्न किस्मों को प्रजातीय संरक्षण देने के उद्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पर्यटन विभाग एवं राज्य उत्पादन मण्डी परिषद के सहयोग से दो दिवसीय 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2019' को आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage