UPCM ने उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ (05 जून, 2019)।
UPCM
ने उत्तराखण्ड राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

जारी एक शोक सन्देश में UPCM ने कहा कि प्रकाश पंत एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका गहरा जुड़ाव था। प्रकाश पंत उत्तराखण्ड राज्य के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रकाश पंत की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

UPCM ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व. प्रकाश पंत के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage