UPCM ने UP में प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी

उत्तर प्रदेश (23 मई, 2019)।
UPCM
ने देश एवं प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

UPCM ने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास और राष्ट्रवाद की जीत है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास और राष्ट्रवाद की जीत है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास और राष्ट्रवाद के अभियान को प्रदेश की जनता ने हाथों-हाथ लिया, जिसका उत्साह उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान भी देखने को मिला था। इस जीत के लिए यहां की जनता बधाई की पात्र है।

UPCM ने कहा कि जनता ने जातिवाद, वंशवाद और सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार और अपराधीकरण के खिलाफ विकास, राष्ट्रवाद और सार्वजनिक जीवन की शुचिता को वरीयता दी है। मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जो ऐतिहासिक विजय दिलायी है, इसके लिए मैं जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि विकास और राष्ट्रवाद का हमारा ये अभियान निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।

UPCM ने भारतीय जनता पार्टी और सभी सम्बन्धित सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और अन्य सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी इस जीत की बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage