UPCM बोले 'मैं ममता सरकार की अनुमति के बिना ही पश्चिम बंगाल जाऊंगा'
बलिया/बांसगांव/खजनी/हाटा/डोहरिया (14 मई, 2019)। UPCM ने आखिरी और सातवें चरण से पूर्व मंगलवार को बलिया, बांसगांव, खजनी, हाटा और डोहरिया में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान UPCM ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में संकट आता है तो राहुल गांधी को इटली याद आता है। कांग्रेस के शहजादे और शहजादी में जब भारत के प्रति संवेदना नहीं है तो उन्हें वोट भी इटली जा कर ही मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल गाजीपुर में सपा-बसपा के लोग एक दूसरे का सिर फोड़ रहे थे। सपा के गुंडों ने बसपा के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। UPCM ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद बने सुरक्षा के माहौल का असर है कि बसपा सुप्रीमों आज सपा के मंचों पर जाने से नहीं डरतीं। UPCM ने बताया कि कल वह पश्चिम बंगाल जाएंगे जबकि वहां की ममता सरकार ने उन्हें अनुमति नही दी है।
UPCM ने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए पंजाब सरकार से कहा है की अगर यूपी की बीजेपी सरकार गुंडों और अपराधियों पर कार्रवाई करके उत्तर प्रदेश में शांति कायम कर सकती है तो पंजाब और हरियाणा की सरकार ऐसा क्यों नही कर सकती।
UPCM ने तंज कसते हुए क्रिश्चियन मिशेल को शकुनी मामा बताया। उन्होंने कहा कि ये इटली का निवासी है और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले का मुख्य दलाल है। इटली भाग गया था। ऐसे सभी दलालों को कांग्रेस सरकार दलाली खिलाकर पीछे के दरवाजे से इटली भगा देती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी हैं। मोदी जी मामा मिशेल को इटली से पकड़ कर ले आए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों की सच्चाई अब सबके सामने आ रही है। कौन-कौन दलाली खा रहा था, यह राज अब खुल रहा है। इनकी निष्ठा देश के प्रति नहीं बल्कि परिवार के प्रति रही है।
UPCM ने कहा कि जो राम और कृष्ण को नहीं मानेगा देश ऐसे लोगों को वोट कभी नही देगा। विपक्ष की देश के प्रति निष्ठा नहीं, लेकिन आतंकवाद के प्रति सहानभूति जरूर है। चुनाव आते ही विपक्ष देश को जातियों के नाम पर बांटने लगता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब अजहर मसूद जैसे खतरनाक आतंकवादी के मुद्दे पर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है और पकिस्तान अकेला पड़ गया है। ओसामा बिन लादेन की तरह अजहर मसूद की भी उलटी गिनती शुरू हो गई है। भारत की इस ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिवादन होना चाहिए। अब आतंकियों को भी पता है ये मोदी का नया भारत है, आतंकियों को पाताल से ढूंढकर भी मारेगा।
UPCM ने कहा कि मोदी जी ने यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाकर पूरे देश में जाति-मजहब देखे बिना सभी को बराबर योजनाओं का लाभ दिया, फिर मोदी जी की जाति क्यों पूछी जाती है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने जनता को अंधेरे में रखा ताकि डाका डालने में आसानी हो, उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा “चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती”।
UPCM ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने बिना रुके, बिना झुके और बिना छुट्टी लिए अनवरत 5 वर्षों तक 130 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा की है और वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
9 hours ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
4 days ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
2 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
2 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
3 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
3 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
4 weeks ago
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
4 weeks ago
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी
July 20, 2026
जनता दर्शन ! मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी