UPCM मंत्रिमंडल के मंत्री बृजेश पाठक ने लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का उद्घाटन किया
लखनऊ। UPCM मंत्रिमंडल के कानून मंत्री बृजेश पाठक और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने लघु उद्योग भारती द्वारा कैन्ट स्थित एम.बी. क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया और बृजेश पाठक ने सभी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया और बृजेश पाठक ने वेजता बच्चो को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशांत भाटिया, नम्रता पाठक, रजनी कंसल, मनोज गुप्ता, यू.के. मित्तल, विशाल गुप्ता अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।