UPCM ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध

लखनऊ (07 मार्च, 2019)।
UPCM ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘उज्ज्वला योजना’ और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ सहित अनेक कार्यक्रम प्रारम्भ किए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ‘उज्ज्वला योजना’ से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं का जीवन आसान हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं की गरिमा और उनके सम्मान में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं।

UPCM ने ‘संवाद’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो उपहार मिले थे, उन उपहारों की नीलामी से प्राप्त 60 करोड़ रुपए की धनराशि PM-मोदी ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए दान कर दी। जब वे प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान प्रारम्भ कर इसके माध्यम से बालिकाओं के हित में अनेक कार्यक्रम शुरू किए।

UPCM ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले 02 वर्षों के दौरान प्रदेश के 90 हजार प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया गया। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम थी। उन्हें बंद नहीं किया गया, बल्कि इन विद्यालयों को बेहतर बनाया गया।

UPCM ने कहा कि राज्य में 03 महिला पी.ए.सी. बटालियन स्थापित की गयी है। पुलिस की नौकरी में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ की धनराशि को बढ़ाकर 51 हजार रुपए किया गया है। निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage