UPCM कैलाश मानसरोवर और सिन्धु दर्शन के तीर्थ यात्रियों के अनुदान वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए
लखनऊ (07 मार्च, 2019)। UPCM ने कहा कि भारत आस्था का देश है। आस्था हमारे देश को पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक बांधती है। हमारे देश में भाषा, बोली, खान-पान आदि के विविध रूप हैं। लेकिन आस्था हमें एक राष्ट्रीयता से सम्बद्ध करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार इस आस्था का सम्मान करती है।
UPCM ने लोक भवन में कैलाश मानसरोवर तथा सिन्धु दर्शन के वर्ष 2018-19 के तीर्थ यात्रियों के अनुदान वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कैलाश मानसरोवर एवं सिन्धु दर्शन के 10-10 यात्रियों को स्वयं अनुदान राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। कैलाश मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों को 01-01 लाख रुपए और सिन्धु दर्शन यात्रा के तीर्थ यात्रियों को 10-10 हजार रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर उन्होंने सिन्धु दर्शन यात्रा के तीर्थ यात्रियों को दी जाने वाली अनुदान धनराशि को 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा की।
UPCM ने कैलाश मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों डाॅ. रचना बनर्जी, मुन्नी लाल शुक्ल, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, ऋतु पाण्डेय, पशुपतिनाथ पाण्डेय, शोभा रानी, मीनाक्षी, धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित, हेमन्त कुमार दीक्षित और रोमा सोढ़ी को अनुदान राशि का प्रतीकात्मक चेक दिया। उन्होंने सिन्धु दर्शन यात्रा के तीर्थ यात्रियों मिथलेश कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, सुमन दुबे, योगेन्द्र अग्रवाल, विजयेन्द्र कुमार गर्ग, सुयश शाही, पंकज श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिंह, कृष्ण दत्त मिश्रा और कमल कुमार सांवलानी को अनुदान राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
UPCM ने इन विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभूति से युक्त यात्राओं पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार और केन्द्र सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं आदि को बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराने के साथ ही, जन आस्थाओं के अनुरूप भी अनेक कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने आस्था का सम्मान करते हुए अयोध्या में ‘दीपोत्सव’, काशी में ‘देव दीपावली’, बरसाना में ‘रंगोत्सव’ सहित प्रयागराज कुम्भ-2019 का भव्य और दिव्य आयोजन सम्पन्न कराया है। आस्था के सम्मान स्वरूप ही केन्द्र सरकार के सहयोग से 450 वर्षों के पश्चात् प्रयागराज कुम्भ में अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन की व्यवस्था की गई।
UPCM ने कहा कि आस्था के सम्मान तहत वर्तमान राज्य सरकार गाजियाबाद में ‘कैलाश मानसरोवर भवन‘ तथा उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार एवं बद्रीनाथ में प्रदेशवासियों के लिए ‘अतिथि शाला‘ का निर्माण करा रही है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सिन्धु दर्शन यात्रा के तीर्थ यात्रियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में नदियों की विशेष मान्यता है। प्रायः सभी नदियां आध्यात्मिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती हैं। यह नदियां हमारे देश की एकता और एकात्मकता को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कहा कि सिन्धु दर्शन यात्रा के तीर्थ यात्री भी यात्रा से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराएं, जिससे आधिकारिक यात्री सिन्धु दर्शन यात्रा पर जा सकें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त और गरीबी से मुक्ति की दिशा में ईमानदारी से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतवर्ष तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारा देश इसी तेजी से विकास करता रहा, तो पूरी दुनिया भारत के पीछे खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रयागराज कुम्भ में स्नान के उपरान्त जिस भाव के साथ सफाईकर्मियों के पांव धो रहे थे, देश इसे भुला नहीं सकता। यह सामाजिक समरसता का एक जीवन्त उदाहरण है।
कार्यक्रम को धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री विश्व में देश की प्रतिष्ठा स्थापित कर रहे हैं, उसी प्रकार UPCM देश में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्राइवेट एजेन्सियों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भी अनुदान राशि उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि UPCM द्वारा विगत वर्ष से कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों की अनुदान राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 01 लाख रुपए किया गया है। इसे RTGS के माध्यम से तीर्थ यात्रियों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिन्धु दर्शन यात्रा के 62 तीर्थ यात्रियों के खाते में भी 10-10 हजार रुपए की अनुदान धनराशि RTGS के माध्यम से भेजी जा रही है।
अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य ने कहा कि गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन तेजी से बन रहा है। हमारा प्रयास होगा कि कैलाश मानसरोवर यात्रियों के सम्बन्ध में अगला कार्यक्रम नवनिर्मित भवन में सम्पन्न हो। उन्होंने बताया कि कल 08 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री वाराणसी में धर्मार्थ कार्य विभाग की ‘श्री काशी विश्वनाथ धाम’ परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
कार्यक्रम को कैलाश मानसरोवर सेवा समिति, दिल्ली के अध्यक्ष उदय कौशिक एवं सिन्धु दर्शन यात्रा के सह प्रभारी संदीप ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कैलाश मानसरोवर सेवा समिति, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के.के. सिंह, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कैलाश मानसरोवर एवं सिन्धु दर्शन यात्रा के तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
2 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
6 days ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
2 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
3 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी
July 20, 2026
जनता दर्शन ! मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी