UP_Dy_CM ने अशासकीय महाविद्यालयों हेतु चयनित अभ्यर्थियों की आनलाइन काउन्सिलिंग व्यवस्था का शुभारम्भ किया

लखनऊ (06 मार्च, 2019)।
UP_Dy_CM 
डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देशन में उच्च शिक्षा विभाग में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया। UP_Dy_CM  के निर्देशन में योजना भवन स्थित NIC लखनऊ में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-46 में चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम बार आनलाइन काउन्सिलिंग व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया।

अपर मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि विज्ञापन संख्या-46 में कुल तीन विषयों (जुन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान) में चयनित 315 अभ्यर्थियों की आनलाइन काउन्सिलिंग उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट hiedup.upsdc.gov.in पर दिनांक 06, 07, 08 मार्च, 2019 को रात्रि 11ः59 बजे तक होगी। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा उक्त तीनों विषयों के चयनित अभ्यर्थी 08 मार्च, 2019 तक अनिवार्य रूप से रात्रि 11ः59 तक अपनी श्रेणी के समस्त विकल्पों को भेरेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा भरे गये विकल्पों को सबमिट करने के बाद एक Comfirmation Mag उनके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आयेगा। यह व्यवस्था अभ्यर्थियों के लिए अत्यन्त सुविधाजनक होगी तथा इससे पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता से काउन्सिलिंग का कार्य सम्पन्न हो सकेगा। विद्यालय के प्रबन्धको को निर्देश दिये गये है कि 20 मार्च, 2019 तक नियुक्ति आदेश जारी कर दें।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन काउन्सिलिंग के शुभारम्भ पर विशेष सचिव, उच्च शिक्षा, नरेन्द्र शंकर पाण्डेय, निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रो. प्रीति गौतम, राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ गुप्ता, संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा, श्रवण कुमार सिंह, अनुसचिव, उच्च शिक्षा, डाॅ. ध्रुवपाल एवं ऑनलाइन काउन्सिलिंग के नोडल अधिकारी डाॅ. पी.के. वाष्र्णेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage