UPCM मंत्रिमंडल के ऊर्जा मंत्री विधायक निधि से अपनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाएंगे

मथुरा (02 फरवरी, 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत आरओ प्लाण्ट, मय चिलर प्लाण्ट एवं सब्मर्सिबल मय वाॅटर टैंक परियोजनाओं में 176 प्राथमिक विद्यालय जिसमें से 96 नगर निगम क्षेत्र और 80 शेष विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में आरओ प्लाण्ट लगवा रहे हैं। जिन पर कुल 3 करोड़ 20 लाख व्यय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 25 स्कूलों और 11 गर्ल्स इण्टर काॅलेज के लिए आर.ओ. प्लाण्ट आगामी मार्च तक पूर्ण करा दिये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत 12 प्लाण्टों पर कार्य जारी है और 98 लाख के कार्य जल्द ही शुरू होंगे। इससे पूर्व 18 आरओ प्लाण्टों का लोकार्पण जिनकी लागत 56 लाख 96 हजार के कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं और 12 प्लाण्टों पर 45 लाख 64 हजार के कार्य जारी हैं।

ऊर्जा मंत्री द्वारा अपनी विधायक निधि से छात्र-छात्राओं के 3 करोड 20 लाख की लागत से कार्य पूर्ण कराये जायेंगे। इसी क्रम में मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के अन्तर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु विधायक निधि से किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 500 लीटर क्षमता के आरओ प्लाण्ट, मय चिलर प्लाण्ट जिसकी कीमत 03.200 लाख, स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम गणेशरा में 500 लीटर क्षमता के आरओ प्लाण्ट, मय चिलर प्लाण्ट लागत 4.360 लाख का उपस्थित छात्राओं द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 4.20 लाख की लागत से 500 लीटर प्रति घंटा क्षमता के 17 आरओ प्लाण्ट, चिलर प्लाण्ट, मय वाॅटर एटीएम जिनकी कुल लागत 71.400 लाख, 150 लीटर क्षमता के 16 आरओ प्लाण्ट, मय चिलर प्लाण्ट, जिसमें प्रत्येक की कीमत 1.870 लाख कुल 29.920 लाख, त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिष्ठापित 10 बोरिंग मय सब्मर्सिबल पम्पक एवं वाॅटर टैंक जिसमें प्रत्येक की लागत 01.126 लाख, कुल 11.260 लाख की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार से आज शनिवार को 1 करोड़ 20 लाख की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रजक्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को शुद्ध एवं ठण्डा पेयजल मिलेगा। इसके अतिरिक्त सभी प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी आवश्यकताऐं भी पूर्ण कराई जायेंगी, जिसमें कुर्सी, मेज आदि की व्यवस्था सम्मिलित होगी। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा मजबूत होगी तो जिला, प्रदेश, देश मजबूत होगा, इसलिए हमारा निरंतर प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधायें जरूर मिलें।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में ब्रजवासी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसकेे लिए उन्होंने महापौर तथा नगर आयुक्त को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृन्दावन एक टूरिस्ट हब भी बनेगा जिसके जल्द ही परिणाम दिखेंगे। दो साल के अन्दर वृन्दावन से आगरा तक श्रद्धालु नौका विहार कर आनन्द ले सकेंगे। हम सभी को संकल्प करना होगा कि कूडा कलेक्शन में सहयोग करें, जिससे डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन में असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में केन्द्रीय मंत्री गडकरी जी 1500 करोड़ का तोहफा दे गये हैं जिसके अन्तर्गत सभी सीवर लाइनें कनेक्ट होने से यमुना में गन्दा पानी नहीं जायेगा।

ऊर्जामंत्री ने यह भी बताया कि बच्चों के खेलने के लिए पार्कों का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है, जिसमें से 12 पार्कों में योग गुरू योगासन करायेंगे। इसके अतिरिक्त 18 पार्क और चिन्हित किये जा रहे हैं जिनका जल्द ही सुदृढीकरण कराया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की सीख देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और विद्यालय में संभावी युवा सांसदों के चयन पर प्रमाण पत्र प्रदान किये। ऊर्जा मंत्री के आगमन पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु, नगर आयुक्त समीर वर्मा, पी.डी. आरके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता जलनिगम पी.के. खण्डेवाल, एसडीएम सदर क्रान्तिशेखर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अजय त्यागी सहित बढ़ी संख्या में काॅलेज में पढ़े छात्र एवं छात्राऐं तथा पूर्व गुरूजन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डा0 रमाशंकर पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage